जिंदगी में जब भी कोई संकट आये तो निराश मत हों,होंसले से मुसीबतों का सामना करो।



हरेक व्यक्ति के लिए जिंदगी के अलग अलग मायने हैं कोई कहता है मानव जीवन अनमोल है, कोई इसे मुसीबतों का तो कोई इसे सुहाना सफर कहता है।

 एक गीत भी है "जिंदगी एक सफर, है सुहाना यहां कल क्या हो किसने जाना"। जीवन के बारे में आपकी सोच जो भी हो परन्तु हम सबको कभी कभी मुसीबतों का सामना जरूर करना पड़ता है। ऐसे मुसीबतों से घबड़ा कर लोग अपनी राह बदल लेते हैं। फिर यदि दूसरी राह में भी कोई रोड़ा नजर आ जाये तो आप क्या करेंगे। 

इसलिये जिंदगी में जब भी कोई संकट आये तो निराश मत हों,बुलंद होंसले से मुसीबतों का सामना करो।

दुनियां भर के सफल व्यक्तियों को देख सुनकर हम बड़े रोमाचित हो जाते हैं हमें यह लगता है कि कांश मैं भी उस जगह खड़ा होता।परन्तु सच्चाई यही है कि मुश्किलों का सामना किये बिना यूँ ही मंजिलें नहीं मिल जाया करती हैं। 

बिहार के स्टोन मैन दशरथ मांझी  

का नाम तो आपने सुना ही होगा उन्हें भी एक दिन ऐसी ही मुसीबत का सामना करना पड़ा था।मुसीबत ऐसी की उन्होनें अपना जीवनसाथी खो दिया।अगर वो उस मुश्किल से घबड़ा कर घर बैठते तो न पहाड़ के बीच वो रास्ता बनता न उन्हें इतनी प्रसिद्धि मिलती।

लाल बहादुर शास्त्री को रोज नदी तैर कर पार करनी होती तब वो स्कूल पहुंचते थे।अगर उन्होंने मुश्किल से हार मान ली होती तो न वो गांव से बाहर निकल पाते न देश के प्रधानमंत्री बनते।आप अगर अपने आसपास भी नजर दौड़ाएंगे तो ऐसी प्रेरणादायक प्रसंगों के बारे में जान पाएंगे।

वैसे इंटरनेट ने हमारा काम आसान कर दिया है , हम एक क्लिक कर दुनियाभर के महान व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम इन विभूतियों के जीवन से काफी कुछ सीख सकते हैं।

सन्डे संदेश भी ऐसा ही प्रयास है जहां हम आपके लिये प्रेरणादायक प्रसंगों की श्रृंखला प्रकाशित करते हैं।हमारी कोशिश है कि आपका हर रविवार उमंग व जोश से भरा हो।आप रविवार की रात की नींद  लेकर सोमवार की सुबह जब आंखे खोलें तो पूरे सप्ताह के जोश से भरें हों।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

google-site-verification: google6deb48c2e03ddce4.html