SUNDAY SANDESH पर आपका स्वागत है। सन्डे का अपना एक अलग मजा है।यह छुट्टियों का दिन है अमूमन इस दिन या तो हम अलसाये होते हैं या फिर पूरी मस्ती के मूड में होते हैं। कुछ लोगों के लिये सन्डे फन डे होता है तो कुछ डेडिकेटेड फैमिली मैन की तरह सप्ताह भर के घरेलू कार्यों में पूरी तरह व्यस्त पाए जाते हैं।
हमारी दिनचर्या में sunday व्यस्ततम दिनों में हुआ करता था पर कोविड 19 की मार ने आधी तो कोविड 17 की मार ने पूरे काहिल बना दिया।अब हम ठहरे शरीर के थोड़े ढीले पर दिमाग कहां मानता है।इसलिये हमने संडे को पूरे सार्थकता और सृजनशीलता से जीने का उपाय ढूंढ लिया।पिछले दस साल से यूँ ही फेसबुक पर लिखते रहते थे मित्रों ने कहा अच्छा लिखते हैं तो विश्वास नहीं हुआ पर जब वैचारिक विरोधियों ने पोस्ट की नोटिस लेनी शुरू की लगा कि अच्छा लिखें न लिखें करारा जरूर लिखते हैं।
तो हमने लेखन कला के दायरे को विस्तृत करते हुए Blogger बन गए।
Sunday Sandesh पर हम तो मिलते हैं हर संडे को अपने अपने ड्राइंग हॉल में या बंगले पर हाथ में भूंजा का कटोरा,चाय या समोसे के साथ और जीवन के अनुभवो को शब्दों लकीरों व तस्वीरों में महसूस करें।
आप हमसे जुड़कर रहिये,अगर लेखन में रुचि है तो कुछ लिख भेजिये, मजेदार होगा आगे का सफर इसकी फूल गारंटी है।।प्रणाम
#inspiration
#Motivation
#inspiration
#Motivation
#Passion

Social Plugin