सफलता के तीन सूत्र पक्का इरादा, कड़ी मेहनत और असफलता से सीखना

 

सफल होने के लिए क्या करना पड़ता है? क्या सफलता के सूत्र सीखे जा सकते हैं?

आप यह सवाल जितने लोगों से पूछें आपके उतने प्रकार के जबाव मिलेंगे जबकि सच यही है कि सफलता केवल आपको एक क्लू देती है कि कैसे आप अपने अंदर के सामान्य गुणों और मान्य सिद्धांतों का पालन कर अपने इच्छित क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।

सवाल यह है कि आखिर सफलता प्राप्त करने की क्या शर्तें हैं? क्या यह कहीं से सीखी जा सकती है या कोई ताबीज है जिसे हम अपने गले में लटका कर इसे हासिल कर सकते हैं ? मेरा जबाव है कि हर व्यक्ति एक विशिष्ट गुण लेकर पैदा होता है और सफलता उसे मिलती है जो उस गुण को पहचान ले और उसे अपने काम में लागू कर पूरी लगन,तन्मयता और जुनून के साथ हासिल करने के लिए संकल्पित हो जाये। 

आपको सफलता के सूत्र या रहस्य सिखाने के लिये आज सोशल मीडिया पर रातों रात करोड़पति बनने के गुर सिखाने वाले कोर्स के सैकड़ों विज्ञापन मिल जाएंगे,यु ट्यूब पर रातों रात सफल बनाने वाले लाखों वीडियो मिल जाएंगे। परन्तु क्या सच में उन कोर्स या वीडियो को देख आप सफल हो जाएंगे तो मेरा जबाव है नहीं।दरअसल उन कोर्स व वीडिओज़ में वे कुछ भी नया नहीं सिखाते हैं वो बस आपको याद दिलाते हैं आपके अंदर की शक्ति को बस यही वो रहस्य है जिसे यदि हर व्यक्ति समझ जाएं तो सफल हो जाये।



कल ही मैंने अपने एक रिश्तेदार को जो पिछले कई महीनों से बेरोजगार था,क्योंकि उसकी कम्पनी ने कोरोना की लॉक डाउन व उसकी बीमारी की वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया था एक नई कम्पनी में जॉइन करवाया है।आज सुबह उसने जो बातें कही वो मेरे मन को छू गयी उसने बताया कि "क्या सचमुच में उसके अंदर कुछ गुण व विशेषताएं हैं जिसकी वजह से एक नई कम्पनी ने उसे चुना है।" मैंने कहा कि अवश्य ये ऐसा ही है और इस बात का अहसास तुम्हारे अंदर नहीं था जिस वजह से तुम अभी तक पूरी तरह सफल नहीं थे,अपने काम से अभी तक संतुष्ट नहीं थे। दरअसल सफलता का असली रहस्य यही है।

प्रसिद्ध लेखक  कॉलिन पॉवेल कहते हैं " "सफलता का यदि कोई रहस्य हैं तो यह है तैयारी या इरादा, कड़ी मेहनत और असफलता से सीखने की आदत "  देखा आपने यह कितना सरल है ये बिल्कुल सामान्य ज्ञान कहे जा सकते हैं लेकिन ज्यादातर लोग इसका पालन नहीं कर पाते हैं।


जैसा कि उस उद्धरण में कहा गया है, आपके जीवन में बड़े पैमाने पर सफलता प्राप्त करने के लिए तीन प्रमुख कारक हैं:


1. 

आपको सब कुछ सही होने की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। आप जहां हैं वहीं से पहले चरण से शुरू करें और चलते रहें।  सफलता रातों रात नहीं मिलती।  तैयार करें, तैयार करें और तैयार करें।  आपको अपनी इच्छित सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार रहना चाहिए।  अपनी दृष्टि को उस मंजिल पर केंद्रित करें जिसे आप प्राप्त करना चाहते हैं, फिर काम करें और उस क्षण के लिए तैयारी करें जब अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे।


 2.


आपको आपातकाल के दौर का  एक स्लोगन याद होगा "कड़ी मेहनत पक्का इरादा"  सफलता के लिए कड़ी मेहनत और पक्के इरादे की जरूरत है। यु ट्यूबर की 'जल्दी अमीर बनो' वाली वीडिओज़ को  न सुनें।आपको सफल होने के लिये,एक विशिष्ट व्यक्ति होने के लिये अपने व्यवसाय पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।  कड़ी मेहनत करें और स्मार्ट तरीके से काम करें।  सही चीजें करें और उन्हें सही तरीके से करें।  विलंब न करें।  साहसिक कदम उठाएं।  लंबे समय तक काम करें और अपनी विरासत तैयार करें।


 3.



सफल लोग असफलताओं को कमजोरी के रूप में नहीं देखते हैं।  वे उन्हें महत्वपूर्ण शिक्षण पाठ के रूप में देखते हैं।  सबक जो उन्हें ऐसी गलतियों को दोबारा होने से रोकने के लिए अंतर्दृष्टि देने में सक्षम हैं। आपने महान अभिनेता अमिताभ बच्चन से "कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती" कविता जरूर सुनी होगी चींटियों की कोशिश से उसकी असफलता से हम सबको प्रेरणा लेने की जरूरत है। प्रत्येक असफलता को सीखने के सबक या अवसर में बदलने की इस मानसिकता को अपनाकर आप  कभी असफल नहीं हो सकते जब तक कि आप खुद हार नहीं मान लेते। 

मुझे रूबिक क्यूब से खेलना बहुत पसंद है क्योंकि यह हमें बार बार कोशिश करना और गलतियों से सीखना सिखाती है।up

कड़ी मिहनत


 मुझे लगता है अब आपको सफलता के रहस्य का पता चल गया होगा बस तीन आसान सी बातों को मन में गांठ की तरह बांध लें "तैयारी, कड़ी मेहनत और अपनी असफलताओं से सीख" ये तीन सूत्र आपके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के मूल तत्व हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

google-site-verification: google6deb48c2e03ddce4.html