![]() |
| "आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है" |
हममें से ज्यादातर लोग अपने भाग्य को और अतीत को असफलताओं का कारण मानते हैं।वह अक्सर कहते हैं कि यदि हमने ऐसा किया होता तो वैसा होता इत्यादि। मनोवैज्ञानिक इसे गलत मानते हैं इसलिए आज से अभी से अपने अतीत को अपने भविष्य निर्धारित न करने की भूल न करें। हिंदुस्तान के मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता का शीर्षक है "जो बीत गई सो बात गयी"। कवि हरिवंश राय बच्चन के पुत्र और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी इन कविताओं का अक्सर उद्धरण देते रहते हैं। सो इस बात की गांठ बांध लीजिये "जो बीत गयी सो बात गयी" "जो गया वह चला गया - हमेशा के लिए"। अब समय है आगे बढ़ने, कुछ करने और जो आप चाहते हैं वह बनने का: किसी भी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ बनने का ताकि आप अपना भाग्य खुद डिजाइन कर सकें।
यहां हमने कुछ उपयोगी सुझाव दिए हैं जिन्हें आप आपने मानस पटल पर लिख सकते हैं, और नीचे कुछ सरल युक्तियां भी दी गयी हैं जो आपके जीवन में कई महान उद्देश्यों को पूरा करने के लिए आपके भाग्य को बदल देने की दिशा में आपको शीघ्रता से आगे ले जा सकती हैं।
अपनी पसंदीदा कार्यक्षेत्र में सबसे सफल लोगों की कतार में खड़े होने के लिए, या केवल अपने सपनों को हासिल करने के लिए, आपको अपने लिए एक बेहतर और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ना होगा। एक अधिक सशक्त और प्रेरित जीवन की ओर, जिसे आप ही डिजाइन और हासिल करेंगे। आप अपना जीवन वैसे ही जिएंगे जैसा आप चाहते हैं। आप वैसे व्यक्ति बन सकते हैं जैसा बनने का सपना देखते रहे हैं।जीवन में निवेश करें - अपने जीवन में।हर सफल व्यक्ति की सफलता का महत्वपूर्ण राज यही है कि उस व्यक्ति ने अपने जीवन के महत्व को समझा और अपने जीवन में निवेश किया। सफल बनाने का सपना केवल घर की खिड़की से बाहर घूरने,केवल कामना करने और ऐसा उम्मीद करने से पूरे नहीं होते। आपको अपने महान लक्ष्यों की ओर बढ़ना है तो आप सबसे पहले खुद में निवेश करें। अपने भविष्य के बारे में चिंता करने वाली कोई और रातों की नींद हराम नहीं है क्योंकि आप केवल यह देखते हैं कि आप अभी कहाँ हैं।
आपको उपरोक्त बातें बकवास लग रही हो तो तुरंत इस ब्लॉग से बाहर निकल जाना चाहिये क्योंकि आप इस योग्य हैं ही नहीं। परन्तु सचमुच आप कुछ हासिल करना चाहते हैं, जीवन में बड़ा बनने का सपना है, एक बेहतरीन जीवन जीने का सपना है तो बने रहिये क्योंकि यह विमर्श वास्तविक है।आप यदि यहां लिखी आसान व सरल उक्तियां पढेंगे उसे आत्मसात करेंगे और अपनी आदतों में इसे शुमार करेंगे तो आपके सपने को पूरा करने से कोई रोक नहीं सकता। आज से आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए वह करेंगे जो आपके लिए आवश्यक है, आप छोटा या बड़ा जो भी काम कर रहे हैं उस काम में सफलता की उम्मीद कई गुणा बढ़ने वाली है।
दुनियां का हर व्यक्ति विशिष्ठ है आप अपनी असीमित शक्ति को पहचाने उस शक्ति का उपयोग अपने जीवन को उत्कृष्ट बनाने में लगाएं। सफलता प्राप्त करना आपका एकमात्र विकल्प है। हर दिन के लिए लक्ष्य निर्धारित करें हर वक्त यह महसूस करें कि आप सफल होंगे यकीन मानिए आप जरूर सफल होंगे।दुनियाभर के सफल लोगों की सफलता का सबसे बड़ा रहस्य यही है कि उन्होंने हर पल यह महसूस किया कि वो सफल हो सकते हैं और यह हासिल कर सकते हैं।
जीवन में लगभग कुछ भी हासिल करने के लिए एक बुनियादी शर्त है आत्मविश्वास। आत्मविश्वास आपकी सफलता और आगे के विकास या बेहतरी के लिए बेहद अनिवार्य है, जरूरत चाहे व्यक्तिगत या व्यावसायिक हो आत्मविश्वास आपकी हर जरूरतों को पूरा करने की कुंजी है। आत्मविश्वास आपके पास जीवन की सभी असफलताओं और चुनौतियों से निपटने और उन्हें दूर करने का साहस, शक्ति और प्रेरणा देगी।
जैसा कि ऊपर हमने वादा किया था, हम यहां कुछ आत्मविश्वास की कला सीखने के सुझाव दिए हैं , मुझे लगता है कि इसे अपनाना आसान है और यकीन मानिए ये बेहद प्रभावी हैं। आपको कुछ सरल युक्तियों को प्रतिदिन दोहराने की जरूरत है, ऐसा करने से आपकी सोच को बदलने में प्रशिक्षित करेंगे धीरे धीरे यह आपकी नई सफल और आत्मविश्वासी आदत का एक स्वचालित हिस्सा बन जाएंगे। आपके जीवन शैली के नए अंग बन जाएंगे।
आप अपने अंदर पनप रहे विचारों को चुनौती दें जो आपको डराती हों और आपकी टांगे पीछे की ओर खींचती हो। आप अपने दिमाग को खोलें और सोचें कि अपनी सीमाओं का क्षमताओं को किस तरह असीमित ऊंचाइयों तक बढ़ा सकते हैं।सफल लोगों की एक अच्छी आदत होती है प्रत्येक दिन के अंत में, अपनी डायरी या दैनिक पत्रिका में, दिन की सभी उपलब्धियां, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो, नोट करना।ऐसा करने से अपने आप को एक आत्मविश्वासी और साधन संपन्न मनःस्थिति में रखने में सफल होंगे।
रोजमर्रा की उपलब्धियों को लिखने का लाभ यह होता है यह आपको अपनी सफलता को दिखाती हैं और आपके आत्मविश्वास को और दृढ़ करती हैं। सफलताओं को गहराई से महसूस करना आपके लिए बेहद फायदेमंद और प्रेरनादायक है, इसलिए आपका दिमाग उन्हें आत्मविश्वास से भरी उपलब्धियों के रूप में स्वीकार करता है।
बिस्तर पर जाने से ठीक पहले, अपनी डायरी पढ़ें ,अगले दिन की योजना बना लें और शांतचित्त होकर शुरू से अंत तक पूरे दिन की कल्पना के लिये कुछ मिनट का समय निकालें। सफलता से आने वाली आत्मविश्वासी भावनाओं को महसूस करें, इस भावना के साथ कि आपने वह सब हासिल कर लिया है जो आप चाहते थे।
इसका लाभ यह होगा कि सुसुप्तावस्था में भी आपका अचेतन मन आपके कल की योजनाओं पर काम करता रहेगा और अगले दिन को बेहतरीन बनाने के आपके सोचे गए तरीकों पर काम करता रहेगा।
सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण घटक आत्मविश्वास को अपनाकर अपने जीवन में कई महान चीजें हासिल की जा सकती है। यह कोई जादुई मंत्र या गूढ़ रहस्य नहीं है बल्कि यह एक स्किल है जिसे यदि आप अपने जीवन की नियति बना लें तो आपकी सारी चिंता,झिझक और भय आपके पास नहीं फटक सकते । आत्मविश्वास से लबरेज होकर आप हर चुनौतियों और असफलताओं से मुकाबले के लिए दक्ष हो जाते हैं। आत्मविश्वास आपको असीमित प्रेरणा और अविश्वसनीय दृढ़ता प्रदान करता है।
आत्मविश्वास की अपार शक्ति को पहचानो इसे हासिल करो और अपने जीवन में सफलता के शिखर तक पहुंच जाओ।







0 टिप्पणियाँ