ट्रेडमिल का नियमित उपयोग करने के 5 उपाय



तीन महीने पहले हमने एक फिटनेस यंत्र खरीदा था उस समय हमारी श्रीमती जी ने यह कहते हुए मेरा मजाक उड़ाया के आप शायद इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे और यह एक बैड इन्वेस्टमेंट होने वाला है।हममें से अधिकांश कोई फिटनेस इक्विपमेंट या होम ट्रेडमिल खरीदते वक्त सशंकित रहते हैं कि शायद हम इसका उपयोग नहीं करेंगे। 


Cockatoo CTM-04 Series Home Use 1.5 HP - 2 HP Peak Motorised Multi-Function Treadmill for Home with Massager, Max Speed 14Km/Hr, Max User Weight 90 Kg (Free Installation Assistance)
 शायद यह सच भी है हमारी व्यायाम वाली साईकल भी तीन महीनों से मेरी बालकनी की शोभा बढ़ा रही है और श्रीमती जी मुझे रोज ताना देती है कि खामख्वाह यह जगह घेर रही है।जब हमने इसे खरीदने का निर्णय लिया था तो हम बड़े उत्साहित थे कि रोजाना सुबह शाम इस पर व्यायाम करेंगे और अपने वजन को कुछ कम करेंगे।परन्तु दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया फिलहाल वो कपड़े सुखाने के स्टैंड के रूप में काम आ रहा है।  

 लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिये यह सरासर लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना है।तभी हमारी नजर अखबार के एक लेख पर पड़ी उसे जब मैंने पढ़ा तो मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ।अब मैं नीचे दिये गए उपायों का पालन कर नियमित वर्कआउट करने की योजना पर काम कर रहा हूँ।अपने अनुभवों को आपसे साझा कर रहा हूँ।

आपको यह मालूम होना चाहिए कि व्यायाम करने वाली साईकल या ट्रेडमिल कार्डियोवस्कुलर व्यायाम करने का सर्वोत्तम उपकरण है यह उनलोगों के लिये भी नम्बर एक उपकरण है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं।वस्तुतः ट्रेड मिल आपके स्वास्थ्य के लिए एक निवेश है जिसका नियमित उपयोग आपको भविष्य में बड़ा डिविडेंड देगा।



Durafit - Sturdy, Stable and Strong Spark 1.25HP (2.5HP Peak) DC-Motorised Treadmill (Max Speed: 12 km/hr, Max Weight: 95) with Free home installation and Foldable & Moveable, LED Display
1. प्रारंभिक शोध जरूरी है
 हम इस लेख में आपको अपने ट्रेडमिल का सर्वश्रेष्ठ उपयोग बताने वाले हैं एवम इसके उपयोग के 5 आसान उपाय भी बताने वाले हैं। ट्रेडमिल खरीदने के निर्णय लेने के पहले पर्याप्त जानकारी लेने की जरूरत है।आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि ट्रेडमिल से आपको क्या फायदा होगा और आपकी जरूरतें क्या है? 

बाजार में अनेक प्रकार के ट्रेडमिल मौजूद हैं जिसे आप अपनी जरूरत व बजट के आधार पर चुन सकते हैं।आम तौर पर बेसिक ट्रेडमिल से भी आपकी जरूरत पूरी हो सकती है।आप अपने फ्लैट की जगह के अनुसार फोल्डिंग ट्रेडमिल,शॉक असिस्टेड फोल्डिंग ट्रेडमिल का चयन कर सकते हैं।आजकल मैन्युअल व मोटर से चलने वाली ट्रेडमिल भी उपलब्ध है जिनमें आपके हृदय गति,चलने की गति,दूरी इत्यादि मापने वाली मीटर कंसोल भी लगी होती है। ट्रेडमिलों में अब म्यूजिक उपकरण भी लगे होते हैं जिसपर आप संगीत की धुन पर व्यायाम करने का आनंद ले सकते हैं।

Cockatoo CMT02 Black Manual Treadmill for Home with Manual Incline, Max User Weight 120 Kg & 4 Target Mode (Free Home Installation Assistance) (CMT02Black)

 
.2) ट्रेडमिल के रखने की जगह खुशनुमा होनी चाहिए 
 'खुशनुमा जगह से मेरा मतलब है इसे खुले,अच्छी तरह से प्रकाशित, उत्तेजक लगने वाली जगह पर लगाएं।अगर पड़ोसन की बालकनी सामने है तो आपके नियमित उपयोग की संभावना बढ़ जाएगी।मेरा अनुभव है कि ट्रेडमिल चलाते समय आपकी फेस के सामने की दीवाल नंगी न हो।कसरत देर तक चले और आप जल्दी न ऊब जाएं ।इसके लिये इसे खुली खिड़की के सामने या टी वी के सामने भी लगा सकते हैं जहाँ आप वर्कआउट करते समय एक आकर्षक दृश्य देख सकें। आपके ट्रेडमिल को रखने का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है ।यदि इसे मनहूस से लगने वाले कमरे मेंनलगा देंगे तो यकीनन आपका मन जल्द ही इससे ऊब जाएगा इसलिये ट्रेडमिल को ऐसे जगह पर लगाएं जहां कसरत करते वक्त खुद को ऊर्जावान, खुश,और मानसिक तौर पर उत्साहित महसूस करें।

 3) व्यायाम के स्थल व वातावरण का निर्माण करें

FratiiSingh Unisex Rubber Hex Dumbbells, Choose of 2.5 kg, 5 kg, 7.5 kg, 10 kg, 12.5 kg, 15 kg for Exercise, Fitness and Weights (Black, 2.5), Boxed in Pair

 ट्रेडमिल आने से पहले आप अपनी पसंदीदा वस्तुओं या उपकरणों को तैयार करें  
 यह विचार कर लें कि क्या आप व्यायाम करते समय तेज संगीत सुनना पसंद करते हैं? क्या आप अपनी पसंदीदा फिल्में देखना पसंद करते हैं? क्या पसन्दीदा पत्रिकाओं को पढ़ना पसंद करेंगे ? अपने ट्रेडमिल के आने से पहले ही इन चीजों को तैयार कर लें तो आप का उत्साह कई गुणा बढ़ जाएगा।आप पहले से पसन्दीदा संगीत के संग्रह का चुनाव कर ले,या फिर मनपसंद फ़िल्म को अपनी पेन ड्राइव में सुरक्षित कर लें, अपनी पसंदीदा पत्रिकाएँ इकट्ठा करें। अपने ट्रेडमिल के चारों ओर व्यायाम के अन्य उपकरण इत्यादि सजा कर रखें ताकि जब आप वर्क आउट शुरू करें तो आपको इधर उधर भागना न पड़े। 

 4) एक व्यायाम योजना बनाएं। 
 इससे पहले कि आप काम करना शुरू करें, एक योजना बनाने की कोशिश करें, जैसे आप स्लिम बनने के लिये सप्ताह में कितने दिन और हर दिन कितने घण्टे दे सकते हैं।आप हर दिन कौन कौन से व्यायाम करेंगे इत्यादि। आपका लक्ष्य क्या होगा जैसे आप यदि वजन कम करने के लिये व्यायाम शुरू कर रहे हैं या यह सिर्फ सामान्य व नियमित फिटनेस एक्टिविटी है।"आप जब यह शुरू करते हैं तो आपके मानस पटल में आपके लक्ष्य के सपनों की रूपरेखा होनी आवश्यक है 


5) अपनी प्रगति को ट्रैक करें 
 हालांकि यह उपरोक्त वर्णित पॉइंट 4 से संबंधित है, लेकिन यह एक निरंतर चलने वाली चीज़ है। हर दिन अपनी प्रगति पर नज़र रखने से, आपको उपलब्धि की एक बड़ी भावना मिलती है और यह आपके शरीर के अंदर जमा चर्बी यानि के फैट को जलाने में गति देती है। आपको यह निश्चित करने की जरूरत है कि रोजाना मैं कितना समय दूंगा व उस निश्चित समय के लिये मेरा लक्ष्य क्या होगा।जैसे मैं रोजाना 20 मिनट चलूंगा ,लगातार चलूंगा या कुछ सेकंड्स के अंतराल पर ऐसा करूंगा।यह सब करना उतना कठिन भी नहीं है।

यदि आपने ट्रेडमिल या कसरत करने वाले किसी अन्य उपकरण खरीदने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा निर्णय है।यदि आप उपरोक्त्त वर्णित 5 उपायों पर अमल करते हैं तो आप इसे निश्चित तौर पर पूरा करेंगे।स्वास्थ के लिए किए निवेश से आपको अच्छे रिटर्न्स भी मिलेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

google-site-verification: google6deb48c2e03ddce4.html