जब भी हम अपने जीवन में असफल होते हैं तो हम निराश हो जातें हैं। उस वक्त हमें किसी से प्रेरणा मिले तो बातें फिर से सही हो जाती हैं और हम एक नए उत्साह के साथ फिर से चल पड़ते हैं।
प्रेरणादायक बातें हमारे जीवन के लिए एक टॉनिक का काम करती हैं।इसलिये हमें हमेशा सकारात्मक और प्रेरणादायक कथाएं,दुनियां के सफल लोगों की उक्तियां पढ़नी चाहिए।
आप अपने जीवन की पुरानी सकारात्मक घटनाओं को याद कर अपने जीवन में जोश और उमंग भर सकते हैं। हम सभी प्रेरणादायक विचारों से लाभान्वित हो सकते हैं हम आपके लिए इस लेख में दुनियां के सफल लोगों के दस महान विचार प्रस्तुत कर रहे हैं।
"एक छोटी सी परेशानी एक कंकड़ की तरह है। इसे अपनी आंख के बहुत पास रखें तो यह पूरी दुनिया को आपकी नजरों से ओझल कर देता है और हर चीज को फोकस से बाहर कर देता है। यदि इसे उचित दूरी पर रखें तो आप इसे परख सकते हैं इसे अच्छी तरह से वर्गीकृत कर सकते हैं। अगर आप इसे अपने पैरों के पास रख दें तो इसका वास्तविक रूप आपके सामने होता है परेशानियां ठीक इसी कंकड़ की तरह हैं जितना नजदीक लाओगे यह आपको परेशान करेगी,इन्हें दरकिनार करो और एक ठोकर से इसे दूर फेंक दो" — सेलिया लुसे
हमारे देश में चरित्र से ज्यादा प्रतिष्ठा की चिंता करते हैं, अमेरिका के डेल कार्नेगी कहते हैं
"अपनी प्रतिष्ठा से ज्यादा अपने चरित्र की चिंता करो। आपका चरित्र वही है जो आप वास्तव में हैं जबकि आपकी प्रतिष्ठा केवल वो है आपके बारे में दूसरे सोचते हैं ।" - डेल कार्नेगी
अच्छे दिन आने की "प्रतिक्षा ना करें; समय कभी भी 'ठीक' नहीं होगा। आप जहां खड़े हैं, वहीं से शुरू करें, और जो भी साधन आपके पास हों, उनके साथ ही काम की शुरुआत करें, जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे, बेहतर साधन मिलने लगेंगे। — नेपोलियन हिल
"हमारे पीछे क्या है और हमारे सामने क्या है यह महत्वपूर्ण नहीं है ,महत्वपूर्ण यह है कि हमारे भीतर क्या है।" - राल्फ वाल्डो इमर्सन
"कुछ लोग चीजों को वैसे ही देखते हैं जैसे वे हैं और कहते हैं, "क्यों?" मैं उन चीजों का सपना देखता हूं जो कभी नहीं थीं और मुझे कहती हैं कि, "क्यों नहीं?" -जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
"कोई भी पीछे जाकर एक नई शुरुआत नहीं कर सकता परन्तु अभी से शुरू कर एक नया अंत कर सकता है।" — कार्ल बार्डो
प्रेरक बातें – मनोवृत्ति
आपका रवैय्या या मनोवृति आपकी सफलता या असफलता का महत्वपूर्ण कारक है लोग कहते हैं"जैसा सोचोगे वैसा बनोगे'महात्मा गांधी की इस उक्ति से मनोवृत्ति की समझ स्पष्ट हो जाएगी।
"मनुष्य अक्सर वही बन जाता है जैसा वह खुद को मानता है। अगर मैं अपने आप से कहता रहा कि मैं किसी काम को पूरा नहीं कर सकता, तो यह संभव है कि मैं वास्तव में इसे करने में असमर्थ होने के कारण समाप्त हो जाऊं। इसके विपरीत, यदि मुझे विश्वास है कि मैं इसे कर सकता हूं, तो मैं निश्चित रूप से इसे करने की क्षमता हासिल कर लूंगा, भले ही शुरुआत में ऐसी क्षमता मेरे पास न हो। ” - मोहनदास करमचंद गांधी
"लोगों के बीच थोड़ा सा अंतर होता है, लेकिन इस छोटे अंतर से बहुत बड़ा फर्क पड़ता है। छोटा अंतर है रवैया। बड़ा अंतर यह है कि यह सकारात्मक है या नकारात्मक।" - डब्ल्यू क्लेमेंट स्टोन
"पृथ्वी पर कोई भी सही मानसिक दृष्टिकोण से चलने वाले व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से नहीं रोक सकता है; गलत मानसिक मनोवृत्ति वाले मनुष्य की पृथ्वी पर कोई भी सहायता नहीं कर सकता है।" - थॉमस जेफरसन
"एक व्यक्ति अपनी परिस्थितियों को नहीं चुन सकता है, लेकिन वह अपने विचारों को चुन सकता है, और इस तरह परोक्ष रूप से, परन्तु निश्चित तौर से अपने समक्ष आई परिस्थितियों को मनोनुकूल आकार दे सकता है।" — जेम्स एलेन
मैंने मेरे संकट के दिनों में इसे पढ़ा है जो मेरे जीवन को प्रेरित करते रहे हैं उम्मीद है उपरोक्त उक्तियां आपको भी प्रेरित करेगी यदि ऐसा नहीं भी होता और आप आगे बढ़ने को संकल्पित हैं तो आपको खुद अपने लिये और समाज के लिये प्रेरणा के नए शब्द खोजने के लिये प्रेरित करेगी।
"मैं आपको यह नहीं बता रहा हूं कि यह आसान होने वाला है - मैं आपको बता रहा हूं कि यह इसके लायक होने जा रहा है" - आर्ट विलियम्स







0 टिप्पणियाँ