महिलाएं हमेशा से पुरुषों के आकर्षण का केंद्र रही हैं, हर पुरुष की तमन्ना होती है कि वो किसी खूबसूरत महिला को मित्र बनाये। महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पुरुष हमेशा से लालायित रहता है।
यह एक जटिल पहेली है कि आखिर वो कौन सी चीज़ है जिससे एक महिला किसी पुरुष की तरफ आकर्षित होती है?
इस जटिल पहेली को समझने के लिए दुनिया भर के कई नामचीन वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। अभीतक इस पहेली का अंतिम हल तो नहीं निकल पाया लेकिन कुछ समान बिंदु सामने आए हैं जिस वजह से महिलाएं किसी पुरूष के प्रति आकर्षित होती हैं। चलिये हम विस्तार से उन बिंदुओं को, व्यवहारिक चीजों को जानने की कोशिश करते हैं, जो महिलाओं को पुरुषों की ओर आकर्षित करती हैं।
दुनियां के प्रसिद्ध मानवविज्ञानी कहते हैं कि ज्यादातर महिलाएं अभिव्यक्तियों के आधार पर रुचि दिखाती हैं. ज़बरदस्ती करने वाले पुरुष कभी भी उन्हें उतने आकर्षक नहीं लगते।
दूसरी ओर वेल्स विश्वविद्यालय के द्वारा 2010 में कार के साथ पुरुषों की फ़ोटो के आधार पर किये गए एक अध्ययन से पता चला कि सिल्वर बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी कार के साथ चित्रित पुरुषों को रेड फोर्ड फिएस्टा एसटी कार के साथ वाली तस्वीरों की तुलना में अधिक आकर्षक माना जाता था। लेकिन सिर्फ एक बड़ी कार ,अच्छे कपड़े ही महिलाओं को किसी पुरूष के प्रति आकर्षित करे ऎसा नहीं है।ये हुई , अगर आप साइकिल पर भी चलते हैं उससे फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि आपका व्यक्तित्व आपके चेहरे से झलकता है न कि केवल महंगी कार या महंगे ब्रांडेड कपड़े की वजह से।
अपनी उम्र से बड़े पुरुष महिलाओं की पहली पसंद: दूसरा महत्वपूर्ण बिंदु है उम्र,अपनी उम्र से बड़े दिखने की प्रवृति को 'जॉर्ज क्लूनी इफ़ेक्ट" कहते हैं।शोधकर्ताओं 3770 वयस्कों पर अध्ययन के पश्चात यह पाया महिलाएंअक्सर बड़ी उम्र के पुरुषों को पसंद करती हैं। जिन देशों मे महिलाएं आर्थिक रूप से ज्यादा स्वतंत्र हो गई हैं, उन महिलाओं को शक्तिशाली और बड़ी उम्र के पुरुष आकर्षित करते हैं।
हल्की दाढ़ी वाले पुरुष ज्यादा आकर्षक: न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 2013 के एक अध्ययन में यह देखा कि महिलाओं को साफ-चेहरा, हल्की दाढ़ी, भारी दाढ़ी, या पूरी दाढ़ी पुरुषों के प्रति अपनी पसंद व्यक्त करने को कहा गया तो अधिकांश महिलाओं ने हल्की दाढ़ी वाले पुरुषों को आकर्षक बताया।
सामान्य बॉडी वाले पुरुष- कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी द्वारा 286 महिलाओं पर किये गए अध्ययन से पता चलता है कि महिलाओं को सामान्य बॉडी रखने वाले पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं। इन महिलाओं को बिना शर्ट वाले कुछ पुरुषों की तस्वीरें दिखाई गईं। इन महिलाओं ने ज्यादा मसल्स वाले पुरुषों को शॉर्ट टर्म पार्टनर जबकि कम और सामान्य मसल्स वाले पुरुषों को लॉन्ग टर्म पार्टनर के रूप में चुना
फ्लर्ट करने वाले पुरुष- अमेरिका के रटगर्स यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और प्रसिद्ध लेखिका हेलेन फिशर का कहना है कि ज्यादातर महिलाएं अपनी तारीफ करने वाले पुरुष के प्रति दिलचस्पी दिखाती हैं. साइकोलॉजी टुडे पत्रिका को दिए इंटरव्यू में हेलेन ने कहा कि अपनी तारीफ सुनने पर महिलाएं मुस्कुराती हैं, शरमाती हैं और उस पुरुष की बातों पर ज्यादा गौर करती हैं. ज्यादातर महिलाओं को पुरुषों का फ्लर्ट करना अच्छा लगता है। आम तौर पर महिलाओं को दयालु और सौम्य स्वभाव वाले पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं।
0 टिप्पणियाँ